{"_id":"582222bf4f1c1b8553b391e3","slug":"warned-for-unveil-of-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटनाओं के पर्दाफाश की हिदायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटनाओं के पर्दाफाश की हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग लेते एसपी प्रमोद कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। पुलिस लाइंस में पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग में एसपी प्रमोद कुमार ने अपराध नियंत्रण की सख्त हिदायत दी। इसके लिए आपराधिक घटनाओं के पर्दाफाश पर जोर दिया। अवैध शराब बनने की शिकायतों को लेकर कड़े तेवर अपनाए एसपी ने कहा कि जिस थाना क्षेत्र में अवैध शराब बनने की शिकायत मिली या उससे कोई वारदात हुई तो एसओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुरदंरपुर थाना क्षेत्र में लगातार मिल रही अवैध शराब बनाने की शिकायत को लेकर एसओ को कड़ी फटकार भी लगाई। एक सप्ताह के अंदर अवैध शराब बनाने वालों को जेल भेजने की हिदायत दी। जिले भर में हुुई आपराधिक घटनाओं के मामले में सभी इंस्पेक्टर व एसओ को निर्देश दिया कि हुई घटनाओं का जल्द से जल्द पर्दाफाश भी करें। जिससे होने वाले क्राइम पर रोक लगाया जा सके।
जेल के सिपाही पर हमले के मामले मेें सदर इंस्पेक्टर से पूछताछ की। सदर इंस्पेक्टर ने जल्द पर्दाफाश का भरोसा दिया। नौतनवां एसओ को पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के केयरटेकर शंभू यादव हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर हर समय सतर्क रहने और छोटी-बड़ी हर घटना में तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया, जिससे मामले को वहीं निपटाया जा सके। इस दौरान एएसपी हरगोविन्द, सीओ, इंस्पेक्टर व एसओ उपस्थित रहे।