फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   untrend doctor sent to jail in pocso act

दुष्कर्म मामले में अन्ट्रेंड डॉक्टर काे जेल भेजा 

Fri, 02 Sep 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
untrend doctor sent to jail in pocso act
अल्पवयस्क किशोरी से किया रेप
झुलनीपुर। निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव के अन्ट्रेंड डॉक्टर द्वारा एक अल्पवयस्क किशोरी को बहला कर अपने घर में लिव इन रिलेशनशिप में रखने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एक गांव का युवक गांव में घूम कर लोगों का इलाज करता था। बीते एक पखवारा से पड़ोसी गांव की रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा को बहला कर अपने घर में रखा था। बताया जाता है कि आरोपी युवक की पत्नी गोरखपुर में रह कर नर्सिंग कोर्स करती हैं। इसी बीच उसका संबंध अल्पवयस्क छात्रा से हो गया।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच मारपीट भी होती रहती थी। इधर, कुछ दिनों से उसने अपनी पत्नी को मार पीट कर उसके मायके भेज दिया था। छात्रा के परिवारीजन तलाश में जुटे थे परंतु कहीं पता नहीं चला। छात्रा दलित परिवार से थी इसलिए आरोपी युवक के घर वाले पत्नी के रहते दूसरी लड़की को घर रखने का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी जानकारी छात्रा के घर वालों को हो गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डाक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में अल्पवयस्क उसके घर से बरामद हो गई। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed