फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   unsocial element would not enter at boarder

बॉर्डर से नहीं घुस पाएंगे अराजक तत्व

Wed, 25 Jan 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 25 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
unsocial element would not enter at boarder
नेपाल के अफसरों के साथ कमिश्नर,डीआईजी, डीएम व एसपी ने बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
नौतनवां। नेपाल की खुली सीमा की वजह से विधानसभा चुनाव में कोई खलल न पड़ने पाए, इसको लेकर एसएसबी प्रथम वाहिनी मुख्यालय नौतनवां के दोमुहान घाट पर को लेकर भारत और नेपाल के अधिकारियों की बैठक में बनाई रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


 गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। भारत नेपाल सीमा के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा जवान मुस्तैद रहेंगे। 24 घंटे पहले से भारत-नेपाल सीमा सील कर दी जाएगी। सीमा पार से होने वाले अपराधों के नियंत्रण के लिए नेपाल के अधिकारियों से भी भरपूर सहयोग की अपेक्षा की गई। पोखरा नेपाल के एसएसबी के डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह ने चुनाव को लेकर सुरक्षा संबंधी मामलों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। 
विज्ञापन


एसएसपी लुंबिनी शेर बहादुर बस्नेत, एसपी रुपन्देही रविंद्र धानुक ने भी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया। चुनाव में खलल डालने वाले नेपाल में रह रहे कुछ अपराधियों समेत अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी नजर रखने के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान पर भी सहमति जताई गई। नेपाल के रुपन्देही जिले के जिलाधिकारी उदय बहादुर राणा ने भारत के अधिकारियों को विश्वास दिलाया कि सीमा क्षेत्र से किसी भी दशा में अराजक तत्वों को घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्य रूप से नेपाल की तरफ से सशस्त्र पुलिस बल के एसपी टंक बहादुर खड़का, एसपी बेनी प्रसाद पाठक, रुपन्देही टूरिस्ट ऑफिस से भूपाल मान शाक्य, सहायक राष्ट्रीय अनुसंधान रुपन्देही रमेश यादव, भारत से डीआईजी गोरखपुर जोन शिव सागर सिंह, डीएम महाराजगंज वीरेंद्र कुमार सिंह, एसपी महाराजगंज प्रमोद कुमार, एसएसबी कमांडेंट शिवदयाल, सहायक कस्टम आयुक्त नौतनवां मधुकर आनंद, इमिग्रेशन प्रभारी सोनौली सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed