{"_id":"573b71334f1c1ba171ac7264","slug":"unreal-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, नकली शराब बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, नकली शराब बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Wed, 18 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी।
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवलापुर कला गांव में आबकारी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर की छापेमारी में शराब की नकली फैक्ट्री मिली। टीम के हाथ 84 पेटी तैयार शराब, दो ड्रम स्प्रिट, छह लाख होलोग्राम के साथ ही तीन लाख ढक्कन और 1200 खाली शीशी भी लगीं हैं। टीम ने फैक्ट्री संचालक जितेंद्र जायसवाल, राजकुमार जायसवाल समेत चार लोगों के खिलाफ चौक थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
आबकारी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर हर्ष चौधरी ने सोमवार की रात स्थानीय पुलिस टीम के साथ केवलापुर गांव में जितेन्द्र व राजकुमार के घर में छापेमारी की उनको सूचना मिली थी कि घर में अवैध शराब बनाकर उसकी पैकिंग कर सरकारी शराब की दुकानों पर सप्लाई की जा रही है। नकली शराब को असली दिखाने के लिए उसपर होलोग्राम के साथ ही रैपर भी चिपकाया जा रहा था।
छापेमारी के समय फैक्ट्री में तैयार 84 पेटी देशी शराब को चार पहिया गाड़ी में आपूर्ति करने के लिए भेजा जा रहा था। टीम को देख घर के पुरुष सदस्य फरार हो गए। टीम घर की महिला सदस्यों को पूछताछ के लिए चौक थाने ले गई। बाद में उनको छोड़ दिया गया।