फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   unaimed firing

पूर्व सैनिक ने की हवाई फायरिंग

Fri, 24 Mar 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 24 Mar 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
unaimed firing
गोली चलने के बाद चमनगंज नहर पुल पर पूर्व आर्मी मैन के घर के पास जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
निचलौल/झुलनीपुर। घर के पास जानवर चराने को लेकर गुरुवार सुबह हुए विवाद में पूर्व सैनिक ने हवाई फायरिंग कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने आरोपी को बंदूक सहित हिरासत में लेकर दोनो पक्षों से तीन लोगों को शांति भंग की धारा में जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन


निचलौल थाना क्षेत्र के बैदौली पुल के पास पूर्व सैनिक रमेश तिवारी का मकान है। बताया जाता है कि नहर की पटरी पर बसे बांसफोड़ जाति के लोग सूअर पाले हैं। मुनीब नामक युवक अपने सूअर की तलाश में रमेश तिवारी के दरवाजे पर चला गया। पूर्व सैनिक का पालतू कुत्ता भोंकने लगा।
विज्ञापन


मुनीब ने लाठी लेकर कुत्ते को दौड़ा लिया। रमेश तिवारी ने कुत्ते को मारने से मना किया तो युवक व उसके घर के लोग पहुंच गए और रमेश तिवारी के दरवाजे पर गाली-गलौज करने लगे। अपने को घिरा देख रमेश तिवारी ने लाइसेंसी बंदूक से आत्म रक्षार्थ हवाई फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और बीच-बचाव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रमेश तिवारी को बंदूक समेत हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिक रमेश तिवारी, उनके बेटे और मुनीब के  खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed