फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two thousand liters of diesel caught

दो हजार लीटर डीजल पकड़ा

Tue, 05 Jan 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Tue, 05 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
कोल्हुई (महराजगंज)। भारत-नेपाल की खुली सीमा की पगडंडियों से भारी पैमाने पर डीजल एवं अन्य सामानों की तस्करी हो रही है। प्रतिदिन सैकड़ो लीटर डीजल एवं पेट्रोल तस्कर नेपाल पहुंचा रहे हैं। सीमा सुरक्षा में लगे एसएसबी के जवान कभी कभी कामयाबी हासिल कर लेते हैं। कमिश्नर ने भी तस्करी पर नियंत्रण के लिए गैलेन में डीजल पेट्रोल न देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


रविवार रात एसएसबी के जवानों ने ट्रैक्टर ट्रॉली पर लाद कर ले जा रहे बड़ी मात्रा में डीजल के साथ दो तस्करों को दबोच कर सोमवार को सुबह नौतनवा कस्टम के हवाले किया । सोमवार सुबह चार बजे कास्त खैरा यूनिट के एसएसबी के जवान कुरहवा घाट के पास गश्त कर रहे थे। उसी दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर दस ड्रम डीजल लाद कर दो तस्कर बार्डर पार करने की फिराक में थे। एसएसबी जवानों ने उन्हें रुकने के संकेत दिए तो तस्कर वाहन लेकर तेजी से भागने लगे। एसएसबी जवानों ने दौड़ाकर बॉर्डर के इस पार ही पकड़ लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए पूछताछ में तस्करों की पहचान एकसड़वा निवासी सुभाष व सुलताना कुर्मी के रूप में हुई। जिन्हें जवानों ने कैंप कार्यालय कास्त खैरा ले आए। तस्करों से पूछताछ की जा रही है।इस संदर्भ में एसएसबी के प्रभारी गौतम व सुभाष वर्मा ने बताया कि कार्रवाई के बाद कस्टम को सौंप दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1-तीन जनवरी को एसडीएम और सीओ नौतनवां ने छितवनियां में 600 लीटर डीजल बरामद किया।
2- तीन जनवरी को ही चार तस्करों को पुलिस ने पकड़ा। 400 लीटर डीजल बरामद किया गया।
3- तीन दिन पूर्व सीओ रचना मिश्रा की जांच में गड़ौरा में 80 रसोई गैस सिलेंडर पकड़ा गया।
4- 31 दिसंबर को दूध के टैंकर में डीजल की तस्करी करते हुए पुलिस ने पकड़ा। इस दौरान अवैध तरीके से टैंकर में दो हजार डीजल ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed