{"_id":"58139f334f1c1b250ebc1dcf","slug":"two-sisters-dipped-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगी बहनें नदी में डूबीं, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगी बहनें नदी में डूबीं, तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
धानी क्षेत्र में सगी दो बहनों के डूबने की खबर पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
धानी। क्षेत्र में स्थित राप्ती नदी के धानी खड़खड़िया घाट पर घर की पुताई के लिए नदी की मिट्टी लेने गईं दो सगी बहनें डूब गईं।कैंपियरगज थाना क्षेत्र की ग्राम सभा खड़खडिया के भोला की दो बेटियां 15 वर्षीय पूनम और 10 वर्षीय संगम शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे दीपावली पर्व में घर की पुताई के लिए मिट्टी लेने के लिए राप्ती नदी के धानी खड़खड़िया घाट पर आईं।
मिट्टी निकालते समय छोटी बहन संगम अचानक नदी में डूबने लगी। उसको डूबता देख बड़ी बहन उसको बचाने की कोशिश करने लगी। लेकिन बचाने के चक्कर में दोनों बहनें डूबने लगीं। जब तक गांव वाले पहुंचते तब तक दोनों बहनें डूब चुकी थीं।
दोनों बहनों की तलाश में गांव के लोग नदी में कूद पड़े। तमाम प्रयासों के बाद भी दोनों बहनों का पता नहीं चल सका। सूचना मिलने के बाद मौके पर कैंपियरगज थाना के बलुआ चौकी इंचार्ज पहुंचे और दोनों बहनों की तलाश की कोशिश कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक दोनों बहनों का पता नहीं चल
विज्ञापन
सका था।