{"_id":"588109db4f1c1bc346efe6b5","slug":"two-ladies-serious-in-rampage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में दो महिलाएं गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में दो महिलाएं गंभीर
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर हंगामा करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झुलनीपुर। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम छितौना के टोला गदहिला में रास्ते में ठेला खड़ा करने को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार वालों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
बताया जाता है कि गांव का रामा गुप्ता ने रास्ते में टेंपो खड़ा किया था। गांव के देवनाथ श्रीवास्तव ठेला लेकर रास्ते से गुजरे जो टेंपो से टक्कर लग गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी होने लगी। आरोप है कि इसी बीच रामा गुप्ता के घर से अन्य लोग भी पहुंच गए और देवनाथ को बुरी तरह मारने पीटने लगे। देवनाथ को पिटता देख बचाव में उसकी पत्नी और भतीजी भी पहुंच गई। आरोप है कि हमलावरों ने देवनाथ सहित पत्नी व भतीजी को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। परिवारीजनों ने देवनाथ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।