{"_id":"58dff64a4f1c1b6d2663d9fb","slug":"two-injured-in-rampage","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
मारपीट का मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुर(ब्यूरो)। परसामलिक क्षेत्र के झिंगटी गांव में खाली जमीन में ईंट रखने को लेकर शुक्रवार की शाम दो पक्षों में लाठी डंडे से मारपीट हुई ।जिससे एक पक्ष के पिता पुत्र घायल हो गए । दूसरे पक्ष को भी मामूली चोट आयी है।
परसामलिक थाना के गांव झिंगटी निवासी शफीमुहम्मद ने पुलिस से शिकायत की है कि शुक्रवार की शाम गांव का फिरोज अपनी मां फूलजहांँ बहन अपसाना व पत्नी के साथ हमारी जमीन में ईंट रख रहा था । विरोध करने पर फिरोज के परिवार के लोग कहासुनी के बीच मारपीट करने लगे।

जिससे शफीमुहम्मद उनके लड़के आजाद अली घायल हो गए। शफीमुहम्मद के सिर में काफी चोट लगी है। इस मामले में शफीमुहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के फूलजहां ,अपसना व एक अज्ञात पर एनसीआर दर्ज किया है तथा फिरोज को शांतिभंग में पाबंद कर दिया है ।थानाध्यक्ष राजेश कुमार रुहेला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन