{"_id":"5a4d21a64f1c1b32198b4ac6","slug":"two-hunters-arrested-8-ran-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिकारी पकड़े गए, आठ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो शिकारी पकड़े गए, आठ फरार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
hunting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीपुर। वन क्षेत्र लक्ष्मीपुर के वन चौकी बनकटवां के पास जंगल में बुधवार को जंगली जानवर का शिकार किए जाने की सूचना पर वनटीम मौके पर पहुंच गई। टीम को देखते ही शिकारी भागने लगे। टीम ने दो को दौड़ा कर पकड़ लिया। जबकि आठ शिकारी भागने में सफल रहे।
पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बुधवार को मुखबिर से रेंजर लक्ष्मीपुर सरजू प्रसाद को सूचना मिली कि वन चौकी बनकटवां के पास जंगल में दस लोग जंगली जानवर को मार गिराए हैं और दूसरे की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
टीम को देखते ही शिकारी भागने लगे। वन रक्षक हरीराम यादव व रामबचन, रमेश गुप्ता, प्रेम चौबे ने दौड़ा कर दो लोगों को पकड़ लिया। जबकि आठ लोग भागने में सफल हो गए। पकड़े गए पुरंदरपुर थाना के भगवानपुर बरगदवां निवासी झीनक व प्रहलाद को वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। रेंजर सरजू प्रसाद ने बताया कि फरार अभियुक्तों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।