{"_id":"57a243924f1c1b54762ba166","slug":"two-caught-with-419-gram-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"419 ग्राम सोना लाते अमृतसर के दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
419 ग्राम सोना लाते अमृतसर के दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
नौतनवां में कस्टम विभाग ने बुधवार को सोने के साथ अमृतसर के जतिंदर सिंह और हरप्रीत को पकड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवा(महराजगंज)। कस्टम विभाग के सचल दल ने बुधवार को नौतनवा के बनैलिया चौराहे के समीप नेपाल की तरफ से आ रही कार में बैठे दो व्यक्तियों के कब्जे से 419 ग्राम सोना बरामद किया है। पकड़े गए दोनों व्यक्ति अमृतसर निवासी बताए जा रहे हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। बरामद सोने की कीमत लगभग तेरह लाख रुपये बताई जा रही है।
रविवार सुबह सचल दल के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति नेपाल से सोना लेकर भारत में प्रवेश करने वाले हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर ने नगर के बनैलिया चौराहे के समीप टीम के साथ वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी सोनौली की तरफ से आ रही प्राइवेट कार को रोककर उसमें सवार दो व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो एक व्यक्ति के हाथ में कड़ा था। उसके ऊपर सिल्वर पालिश चढ़ी थी। संदेह के आधार पर उसे चेक किया गया तो वह सोना निकाला। इसके बाद दोनों को कस्टम आफिस लाया गया। यहां हुई तलाशी में दूसरे व्यक्ति की पगड़ी में गोलाकार ढला हुआ सोना और ज्वेलरी बरामद हुई।
कस्टम अधिकारियों की पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान सुल्तानविंड रोड अमृतसर निवासी जतिंदर सिंह एवं हरप्रीत सिंह बताया। दोनों ने बताया कि उनका ज्वेलरी का कारोबार है। वे नेपाल से सोना खरीदकर लाते हैं और उससे आभूषण तैयार कर नेपाल में बेच देते हैं। कुछ दिन पहले उन लोगों ने बिहार के रास्ते नेपाल के जनकपुर में आभूषण को बेचा था और काठमांडू चले गए थे। वहां से सोना खरीदकर सोनौली के रास्ते अमृतसर जा रहे थे। सहायक कस्टम आयुक्त मधुकर आनंद का कहना है कि दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।