{"_id":"2725b6ca851c85a636a634ba69c15fea","slug":"trolley-upturned-two-deaths-12-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली पलटी, दो की मौत,12 जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रॉली पलटी, दो की मौत,12 जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के नवलपरासी जिले के त्रिवेणी धाम में मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली रविवार रात पलट गई। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, 12 घायलों का इलाज नेपाल के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। तीन की हालत नाजुक देख रेफर कर दिया तो घर वाले मेडिकल कॉलेज ले गए। मृतक व घायल चौक थाना क्षेत्र के सेमरा के रहने वाले हैं।
मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी धाम में स्नान विशेष पुण्यदायी माना जाता है। हजारों श्रद्धालु त्रिवेणी धाम पहुंचते हैं। चौक क्षेत्र के सेमरा से खेदू निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से लोग जा रहे थे। सूर्यपुरा पॉवर हाउस के आगे नहर पटरी पर चालक दीपू विश्वकर्मा पास लेने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान अनियंत्रित हो गया। गहरे गड्ढे में जाने से ट्रैक्टर ट्रॉली समेत पलट गया।
कलावती व उनके नाती लवकुश की ट्रॉली के नीचे आ जाने से मौत हो गई। धर्मादेवी, संजय, सोनू, मीना, खेदू, जामवंती व संगीता सहित 12 लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से सभी को शहीद स्मृति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चैपतवां में भर्ती कराया गया। जहां तीन लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। गांव वालों की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले गए।
विज्ञापन
चालक मौके से फरार हो गया। बेलाटाड़ी पुलिस ट्रैक्टर स्वामी के बेटे को हिरासत में लिया है।अपर पुलिस अधीक्षक हरिगोविंद ने बताया कि चौक क्षेत्र के सेमरा के थे।