{"_id":"582b58ca4f1c1b61368ff34a","slug":"trespass-in-three-houses-in-luxmipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मीपुर खुर्द में एक साथ तीन घरों में चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लक्ष्मीपुर खुर्द में एक साथ तीन घरों में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन रोड पर चूड़ी गोदाम में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठूठीबारी। लक्ष्मीपुर खुर्द स्थित पुलिस चौकी से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित तीन घरों में चोरी की घटना से लोग सहम गए हैं। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में विपीन कुमार, ईश्वरलाल, ओंकार नाथ का मकान मुख्य सड़क के पश्चिम स्थित है। बीती रात चोरों ने आपस में सटे तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी सबसे पहले ईश्वरलाल की माता को हुई।
बताया जाता है कि भोर में जब उनकी नींद खुली तो घर के पीछे की खिड़की का दरवाजा खुला देख उन्हें हैरानी हुई। इसकी जानकारी परिजनों को दी। घर में रखा बाक्स गायब था। अलमारी में रखे सामान बिखरे पडे़ थे। खिड़की के पीछे स्थित साही के खंडहर मकान में जब परिवार के लोग पहुंचे तो देखा कि बक्से में रखे चांदी के 13 सिक्के और कपड़े इधर उधर बिखरे पड़े थे। 40 हजार नकद और जेवरात गायब थे। घटना स्थल पर बगल के ओम प्रकाश का आईडी भी मिला।
यह आईडी कैसे आया, इसकी जानकारी ओम प्रकाश को दी। ओम प्रकाश के घर वालों ने अपने घर में देखा कि घर में स्थित मेडिकल स्टोर के दराज के लाकर को तोड़ चोर दराज में रखे 55,000 रुपये चुरा ले गए हैं। धीरे-धीरे चोरी की घटना आग की तरह फैल गई। पड़ोस के ही विपिन कुमार के घर से 25 सौ नगद समेत एक मोबाइल चोरी होने की बात सामने आई। लोगों ने इसकी जानकारी लक्ष्मीपुर खुर्द स्थित पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलने पर ठूठीबारी कोतवाल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।