फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   tree fallen on bike, young man dead

पेड़ गिरने से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 28 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
tree fallen on bike, young man dead
accident - फोटो : Amar Ujala
मिठौरा। रामपुरमीर के पास सोमवार की रात पेड़ गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई। घटना के समय दोनों बाइक से दवा लेने के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन


कोठीभार थाना क्षेत्र के पिपरानारायण निवासी इंद्रमणि और मन्नू सोमवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरमीर में मदन गुप्ता के घर के समीप जैसे ही पहुंचे, उसी दौरान आधा कटा पेड़ उनके ऊपर गिर गया। बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मन्नू बाइक चला रहा था और इंद्रमणि पीछे बैठा था। दोनों हेलमेट लगाए थे। दोनों के घर वालों को सूचना देने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंद्रमणि की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं मन्नू जिला अस्पताल में जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रमणि की मौत के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके मां-बाप की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। घटना के बाद पूरा गांव सदमे में हैं। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। इंद्रमणि प्राइवेट कंपनी में रेगुलेटर बेचकर परिवार का गुजर बसर करता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed