{"_id":"587fbf884f1c1ba73feff371","slug":"three-taken-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन युवकों को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 19 Jan 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
तीन शातिर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवा/अड्डा बाजार। महाराजगंज की पुलिस ने नौतनवा थाना अंतर्गत अड्डा बाजार में बुधवार सुबह करीब दस बजे नाटकीय ढंग से तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्यवाही से लोग काफी सकते में रहे।
मिली खबर के मुताबिक, पुलिस की एक वाहन अड्डा बाजार बाईपास चौराहे पर पहुंची और वहीं पर स्थित एक चाय की दुकान पर रह रहे अनूप (30) को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर गांव के रघुराई (22) एवं राकेश (34) को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले सिंदुरिया क्षेत्र में मुनीम ने किशोरी को अगवा कर लिया था। उसी की बरामदगी के लिए चौकी प्रभारी सिंदुरिया ने जांच पड़ताल के लिए तीनों युवकों को हिरासत में लिया है। घटना के बाबत इंस्पेक्टर नौतनवा बृजेश वर्मा ने कहा कि इस बाबत उन्हें कोई जानकारी नहीं है।