फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   theft in V mart

वी मार्केट में सेंध लगाकर चोरी से दहशत

Sat, 29 Oct 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
theft in V mart
बहिलयानाला पुल के पास वी मार्केट में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सिंदुरिया एसबीआई के सामने सराफा की चार दुकानों के शटर तोड़ कर चोरी के अगले ही दिन सदर कोतवाली के नगर चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित वी मार्केेट  में सेंध काट कर चोरी से व्यापरी दहशत में आ गए हैं। व्यवसायियों ने पुलिि की कार्यप्रणाली की आलोचना की है।
विज्ञापन


 दुकान मालिक का कहना है कि चोरी के दौरान काउंटर से आठ हजार रुपये और डेढ़ लाख रुपये तक के सामान चोर उठा ले गए हैं। नगर के लोगों का कहना है कि एक दिन पहले सिंदुरिया एसबीआई के सामने सराफा की चार दुकानों के शटर तोड़ कर लाखों रुपये के गहनों की चोरी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस अभी उन चोरों की तलाश नहीं कर पाई कि बृहस्पतिवार की रात में नगर चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर बलिया नाला पुल के पास स्थित वी बाजार के पीछे से सेंध काट कर लाखों रुपये का सामान चोर उठा ले गए। इससे व्यवसायियों में दहशत है। दुकान मैनेजर का कहना है कि चोरी की सूचना के बाद भी नगर चौकी से पुलिस को आने में एक घंटे लग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर चौकी से दो सिपाही आए और देख कर चले गए। मगर अभी तक कोई जांच नहीं की गई। सदर इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed