{"_id":"5813a2e64f1c1b980dbc1ebd","slug":"theft-in-v-mart","type":"story","status":"publish","title_hn":"वी मार्केट में सेंध लगाकर चोरी से दहशत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वी मार्केट में सेंध लगाकर चोरी से दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
बहिलयानाला पुल के पास वी मार्केट में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सिंदुरिया एसबीआई के सामने सराफा की चार दुकानों के शटर तोड़ कर चोरी के अगले ही दिन सदर कोतवाली के नगर चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित वी मार्केेट में सेंध काट कर चोरी से व्यापरी दहशत में आ गए हैं। व्यवसायियों ने पुलिि की कार्यप्रणाली की आलोचना की है।
दुकान मालिक का कहना है कि चोरी के दौरान काउंटर से आठ हजार रुपये और डेढ़ लाख रुपये तक के सामान चोर उठा ले गए हैं। नगर के लोगों का कहना है कि एक दिन पहले सिंदुरिया एसबीआई के सामने सराफा की चार दुकानों के शटर तोड़ कर लाखों रुपये के गहनों की चोरी हुई थी।
पुलिस अभी उन चोरों की तलाश नहीं कर पाई कि बृहस्पतिवार की रात में नगर चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर बलिया नाला पुल के पास स्थित वी बाजार के पीछे से सेंध काट कर लाखों रुपये का सामान चोर उठा ले गए। इससे व्यवसायियों में दहशत है। दुकान मैनेजर का कहना है कि चोरी की सूचना के बाद भी नगर चौकी से पुलिस को आने में एक घंटे लग गए।
विज्ञापन
नगर चौकी से दो सिपाही आए और देख कर चले गए। मगर अभी तक कोई जांच नहीं की गई। सदर इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।