फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Theft in broad day light

दिनदहाड़े चोरों ने उड़ाए लाखों के सामान

Fri, 16 Oct 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Fri, 16 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
जंगलबड़हरा के चौरी चौराहे के पास गुरुवार को चोरों ने दिनदहाड़े दो घरों में घुसकर लाखों के सामान उड़ा दिए। इसी थाना क्षेत्र में बभनौली के पास भी दो घरों से चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

पनियरा थाना क्षेत्र के जंगलबड़हरा के चौरी चौराहा पर संतोष कुमार मद्धेशिया व रामचन्द्र मद्धेशिया का मकान है। बृहस्पतिवार को सुबह खाना खाने के बाद दोनों परिवार अपने-अपने काम पर चले गये। दो
विज्ञापन

बजे वापस घर आये तो मकान में लगा जंगला टूटा हुआ था। घर के अंदर सामान भी बिखरे थे। संतोष मद्धेशिया के मुताबिक आलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने 40000 हजार रुपये नकद व सोने के आभूषण गायब कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामचंद्र की पत्नी ने बताया कि उसके घर से भी 700 रुपये नगद, 6 सोने-चांदी की अंगूठी सहित अन्य आभूषण चोरी हुए हैं। मकान के पीछे के टूटे जंगले के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर इसी रास्ते से अंदर घुसे थे। उधर, बभनौली गांव में जगपत यादव के घर से चोरों ने 10 हजार नकद, आभूषण पर हाथ साफ किया। यहीं के जयश्री गुप्ता के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया।
पीड़ितों ने चोरी की तहरीर थाने में दे दी है। एसओ अशोक सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed