{"_id":"5bd0c41abdec2269bf7d70a9","slug":"the-secretary-did-the-inspection-of-the-district-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव ने किया जिला जेल का निरीक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सचिव ने किया जिला जेल का निरीक्षण
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
सचिव ने किया जिला जेल का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राम किशोर ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिस बंदी के पास अपने मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध नहीं है, जेल अधीक्षक को संबंधित बंदी का आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने जिला कारागार में स्थापित लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पैराविधिक स्वयंसेवक के रूप में नामित बंदियों को बुलाकर उन्हें निर्देशित किया कि जिस भी बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो, उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कराएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में बात कर जानकारी भी ली। साथ ही जेल अधीक्षक को बंदियों द्वारा बताई गईं समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक एके सिंह, जेलर अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर पीके सिंह व नयन कमल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।