फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The sand out of the river under the shadow of the farm

खेत की आड़ में नदी से निकाल रहे बालू

Mon, 17 Dec 2018 12:32 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 17 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
The sand out of the river under the shadow of the farm
खेत की आड़ में नदी से निकाल रहे बालू - फोटो : अमर उजाला
घुघली (महराजगंज)। नदी के समीप खेत का पट्टा कराकर अनधिकृत तरीके से बालू खनन कराया जा रहा है। खेतों में 2 से 3 घन मीटर गहराई तक खोदाई की स्वीकृति लेकर 10 फीट गहराई तक गड्ढा तो खोद दे रहे हैं लेकिन इसकी आड़ में समीप स्थित नदी से बालू खनन भी कर ले रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, खेत से रेत निकालने के नाम पर खोदाई की अनुमति लेकर प्रशासन को दिखाने के लिए लोग गड्ढा तो खोद रहे हैं लेकिन उसकी आड़ में बालू खनन भी कर रहे हैं। रोहिन नदी से बालू खनन कर खेत मंे बनाए गए गड्ढे मंे डंप करा दिया जा रहा है। इसके बाद उसी गड्ढे से बालू वाहनों से दूसरे क्षेत्रों मंे भेज जा रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सबसे ज्यादा बालू की निकासी कोटिया, बाला क्षत्र घाट, त्रिमुहानी, टेड़वा आदि जगहों पर हो रही है। कोटिया व बाला क्षत्र घाट से हर दिन सैकड़ों ट्रैक्टर ट्राली, बैलगाड़ी एवं ट्रकों पर बालू लादकर भेजा जाता है। मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर अवैध बालू खनन की शिकायत समाज सेवी सीताराम पांडेय ने की है। उन्होंने बताया कि पट्टा कहीं और का है और खनन कहीं और हो रहा है। खनन के लिए स्वीकृत खेत में लगभग 10 फीट गहराई तक खुदाई कराई जा रही है। यह काम प्रशासन को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है। खनन इंस्पेक्टर शिवदयाल ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अवैध बालू खनन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed