{"_id":"56eaf2e94f1c1b56258b46f6","slug":"the-couple-recently-scorched-suspect","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में दंपति झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हाल में दंपति झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
घर में झुलसे दंपित
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृजमनगंज/फरेंदा। मटिहनवां गांव में बृहस्पतिवार सुबह दस बजे संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति झुलस गए। दोनों को सीएचसी बृजमनगंज लाया गया। जहां से हालत नाजुक देख दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
बृजमनगंज क्षेत्र के मटिहनवां के टोले आमाकोट के अनूप और पत्नी चंदा देवी सुबह दस बजे के करीब अकेले थे। बताया जा रहा है कि दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में पत्नी जलने लगी। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पति अनूप दौड़े, बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान वह भी जलने लगे। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग दौड़े और आग बुझाए। तब तक दोनों गंभीर रूप से जल गए थे। चर्चा के अनुसार पति-पत्नी आपसी विवाद में यह कदम उठाए।
घर के लोग चूल्हे पर खाना बनाते समय पत्नी के कपड़े में आग लगने की बात कह रहे हैं। जबकि घर पर कोई नहीं था अनूप के पिता फरेंदा किसी काम से आए थे और माता खेत में सरसों निकालने गई थीं। घर पर दंपति के साथ एक छह माह का बच्चा था। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जहां पर पत्नी की हालत चिंता जनक बताई जा रही है।