फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The bully shot dead the husband of the X- Pradhan

पूर्व प्रधान के पति को बदमाशों ने मारी गोली

Thu, 26 Jul 2018 12:49 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 26 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
The bully shot dead the husband of the X- Pradhan
पूर्व प्रधान के पति को बदमाशों ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के गोनहा गांव में पूर्व प्रधान पति को मंगलवार की रात बदमाशों ने गोली मार कर घायल कर दिया। घायल पूर्व प्रधान पति को पिकअप से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह सपा के कार्यकर्ता भी हैं। पुलिस इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम गोनहा में पूर्व ग्राम प्रधान तेज प्रताप यादव (48) मंगलवार की रात अपने घर में बरामदे में सोए थे। बताया जाता है कि रात में बाइक से बदमाश आए और तेज प्रताप यादव को जगाकर उनसे रास्ता पूछने लगे। बदमाश उनके बेहद करीब थे। तेज प्रताप खतरे से अनभिज्ञ होकर बदमाशों को पनियरा जाने के लिए रास्ता बताने लगे। इस बीच मौका पाकर बदमाशों ने तेज प्रताप यादव के पेट में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन

 रात में गोली चलने की आवाज से परिजन घबरा गए। साथ ही पड़ोसी भी दहशत में आए गए। उधर, गंभीर रूप से घायल तेज प्रताप गोली लगने से तड़प रहे थे। उनकी पत्नी पूर्व प्रधान गीता देवी आईं और पड़ोसियों को बुलवाईं। घर पर मौजूद  पिकअप से घायल तेज प्रताप को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले जाया गया। बताया गया कि डॉक्टरों ने आपरेशन कर पेट से गोली निकाल दी है। प्रभारी निरीक्षक पनियरा घटना स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसएपी आशुतोष शुक्ल का कहना है कि पुलिस इस मामले    को लेकर गंभीर है। तहरीर के मुताबिक जांच कर कार्रवाई की जा रही है। हमलावर जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज  में घायल का बयान दर्ज किया जाएगा। थाना प्रभारी पनियरा मनीष कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही तेज प्रताप यादव को गोली मारने वाले पकड़ लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed