फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tempo crushes innocent, death

टेंपो ने मासूम को कुचला, मौत

Fri, 12 Jan 2018 12:16 AM IST
महराजगंज (ब्यूूूराो)
महराजगंज (ब्यूूूराो) Updated Fri, 12 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tempo crushes innocent, death
अपराध्‍ा - फोटो : amarujala
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरा चंद्रौली गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक महिला टेंपो में अभी ठीक से बैठ भी नहीं पायी थी कि टेंपो आगे बढ़ गया। जिससे उसका मासूम बेटा उछलकर गिरा और पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मासूम बेटे की मौत पर महिला बेहोश हो जा रही थी। घटना  के  बाद टैंपो  चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

लोगों को इसकी जानकारी हुयी तो परतावल पुलिस चौकी के पास लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची श्यामदेउरवां पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया। साथ ही लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सेमरा चंद्रौली की किरन अपने बेट अनिकेत के साथ मायके आई थी। गुरुवार को अनिकेत को ठंड लगने से तबियत खराब हो गयी। उसका इलाज कराने के लिए किरन अस्पताल जा रही थी। गांव के सामने टेंपो को रोकी। उसमें अभी बैठ भी नहीं पायी थी कि अचानक टेंपो चल दिया, जिससे किरन के हाथ से एक वर्षीय मासूम बेटा अनिकेत छूटकर गिर गया और वह पहिए के नीचे चला गया। मासूम के मौत की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो परतावल पुलिस चौकी के पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। साथ टेंपो को कब्जे में ले लिया। मृतक अनिकेत की मां किरन के तहरीर पर श्यामदेउरवा पुलिस अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी। थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां रामपाल यादव ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed