{"_id":"578bc9b54f1c1b9d32c4b950","slug":"teenager-killed-by-current-lohia-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया नगर करंट से किशोरी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोहिया नगर करंट से किशोरी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
करंट से मौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया नगर में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। करंट से किशोरी की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही शबनम के भाई की शादी थी।
सदरा कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी शबनम शनिवार की रात खाना खाने के बाद सोने के लिए चली गई। उसके रिश्तेदार भी आए थे। बताया जा रहा है कि इस बीच बिजली कट गई तो मच्छर काटने के दौरान वह क्वायल लेने के लिए चली गई। इसी बीच बिजली आ गई। उसके बाद वह दरवाजे का चैनल जैसे ही खोली करंट की चपेट में आ गई। चिल्लाने की आवाज पर घर वाले पहुंचे और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि शबनम के भाई की दो दिन पहले ही शादी थी। घर में खुशी का माहौल था। सभी रिश्तेदार जुटे थे लेकिन एक पल में सब कुछ बदल गया। घर वालों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। रिश्तेदार व पड़ोसी ढाढ़स बधा रहे थे कि होनी को कौन टाल सकता है।