{"_id":"57a787fb4f1c1ba8672bac74","slug":"students-dipped-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोखरे में डूबने से बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
विशाल की मौत के बाद रोते बिलखते घर वाले।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठूठीबारी। नागपंचमी के दिन पोखरे मे नहाने गए तीन बालक डूबने लगे। उनमें एक बालक की मौत हो गई। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के लोहरौली गांव निवासी ऋषिकेश चौरसिया का इकलौता पुत्र विशाल चौरसिया (14)रविवार की सुबह 9 बजे अपने मोहल्ले के साथियों के साथ गांव के दक्षिण पूरब कोने पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पोखरे में नहाने के लिए गया।
उसी दौरान विशाल चौरसिया, दीपक पटेल, विशाल पटेल नहाते नहाते गहरे पानी में चले गए। तीनों बालक डूबने लगे। दीपक व विशाल पटेल किसी तरह गहरे पानी से बाहर आ गए लेकिन, विशाल चौरसिया पानी में डूब गया। यह देख बच्चों ने शोर मचाते हुए इसकी सूचना विशाल के परिजनों को दी। परिजन व गांव के लोगों की भीड़ घटना स्थल के तरफ चल दी।
वहां पहुंचे लोगों ने बड़ी मशक्कत से पोखरे से विशाल का शव खोजकर बाहर निकाला। बालक का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं विशाल की मां इकलौते पुत्र की मौत होने से रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं। ऋषिकेश कर दो पुत्रियों में शिल्पा(15),नंदनी(7)है। वहीं एकलौता पुत्र विशाल(14)जो सेक्रेड हार्ट स्कूल ठूठीबारी में कक्षा 6 का छात्र था।