फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   stopped worship at pond

परसा खुर्द में पोखरे पर पूजा रोकी

Mon, 07 Nov 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
stopped worship at pond
एडीएम आरपी कश्यप को ज्ञापन देती गांव की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में पोखरे पर प्रशासन की सख्ती के चलते महिलाओं के अनुष्ठान में व्यवधान पड़ गया। नाराज व्रतियों ने दरवाजे पर प्रतीक गड्ढे खोदे और काली पट्टी बांध सूर्य को अर्घ्य दिया। पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ गांव में जमे रहे।
विज्ञापन


परसा खुर्द गांव में छठ पूजा को नई परंपरा बता कर छठ पूजा रोकने के लिए रविवार को एडीएम आरपी कश्यप, एएसपी हरगोविंद, सीओ सदर राजाराम यादव कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। कहा कि इस गांव में छठ पूजा मनाने का जिक्र पुलिस के त्योहार रजिस्टर में नहीं है। इससे व्रती महिलाएं नाराज हो गईं। ग्रामीणों ने एडीएम व एएसपी से कहा कि साहब हम लोग तो पुलिस का त्योहार रजिस्टर तो देखा नहीं है। 
विज्ञापन


साल भर पहले गांव के पोखरे को लेकर अधिकारियों पर हुए पथराव को लेकर तत्कालीन एसओ की तहरीर में नागपंचमी पर गुड़िया पीटने, छठ पूजा और अन्य धार्मिक अनुष्ठान की बात लिखी है। पुलिस एसओ की तहरीर पर 138 लोगों प केस दर्ज हुआ था। कापी गांव वालों के पास है। एडीएम ने कहा कि डीएम का सख्त आदेश है। पोखरे पर छठ पूजा नहीं होने देंगे। हाईकोर्ट में अपनी बात रखिए। जैसा आदेश होगा, अनुपालन करा दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन का सख्त रुख को देखते हुए व्रती महिलाओं ने अपने दरवाजे पर गड्ढा खोद कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक परसा खुर्द गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। एडीएम, एएसपी, सीओ सदर राजा भारती के अलावा घुघुली, पनियरा, श्यामदेउरवा के थानाध्यक्ष फोर्स लेकर डटे हुए थे। मुख्यालय से भी परसा खुर्द में फोर्स व महिला पुलिस पहुंची हुई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed