{"_id":"57d1b8304f1c1b876a318324","slug":"state-president-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसिया ललाइन में प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसिया ललाइन में प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
हियुवा प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार करती पुलिस। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीपुर। लाव लश्कर के साथ गुरुवार को लक्ष्मीपुर जा रहे हियुवा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह को पैसिया ललाइन से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को लक्ष्मीपुर में दो समुदायों में हुई मारपीट के बाद पुलिस की लचर कार्रवाई से नाराज हियुवा प्रदेश अध्यक्ष के लक्ष्मीपुर आने की सूचना से पूरे दिन हलकान रही पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग कर पूरी तैयारी के साथ मौजूद रही और उन्हें धारा निषेधाज्ञा का हवाला देकर गिरफ्तार कर लिया।
हियुवा प्रदेश अध्यक्ष को पुरंदरपुर थाने पर लाया गया। जहां पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए हियुवा ने तहरीर से इतर मुकदमा दर्ज करने पर थानेदार को कठघरे में खड़ा कर दिया। इसको लेकर हियुवा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में एसडीएम नौतनवां ने मुचलका पर सभी को रिहा कर दिया।
हियुवा प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह को गुरुवार को लक्ष्मीपुर जाते समय पुलिस पूर्व प्लान के मुताबिक पैसिया ललाइन से ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी को थाने ले जाया गया। जहां प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कहीं भी मारपीट की घटना स्वाभाविक है। लेकिन देश विरोधी झंडा लहराना और नारे लगाते हुए किसी के घर पर जाकर मारपीट करना स्वाभाविक नहीं बल्कि योजनाबद्ध होता है। इस मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई के बाद मामले को और उलझा रही है। इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि दोनो पक्ष से दिए तहरीर में कहीं भी हेड इंजरी का जिक्र नहीं होने के बाद भी थानेदार ने हेड इंजरी का मामला दर्ज कर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। यह पद का दुरुपयोग है। ऐसे में एसपी को चाहिए कि मामला संज्ञान में लेते हुए तहरीर से इतर धाराओं को तत्काल हटवाकर मुकदमा तरमीम कराएं। वहीं शेष विजय सिंह ने ऐसा नहीं होने पर आंदोलन उग्र करने करने की चेतावनी दी। करीब दो घंटे तक हियुवा व पुलिस की नोकझोंक के बाद एसडीएम नौतनवां ने 19 लोगों को मुचलका भराकर जमानत दे दी।
विरोध में व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें
लक्ष्मीपुर में सोमवार को दो समुदाय के बीच हुए मारपीट की घटना के एक दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर हियुवा के प्रदेश अध्यक्ष के 24 अल्टीमेटम के बाद हरकत में आई पुरंदरपुर पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। रात में ही छापेमारी कर एक पक्ष से कलीम व दूसरे पक्ष से हरिकेश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस की दोहरी नीति पर सवाल उठाते हुए व्यापारियों ने विरोध में गुरुवार को दुकानें बंद रखी। एसओ पुरंदरपुर ओपी चौहान ने बताया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।