फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SO will be responsible for disturbances in religious places

धर्मस्थल में छेड़छाड़ पर नपेंगे एसओ

Mon, 11 Jul 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
SO will be responsible for disturbances in religious places
पुलिस लाइंस में क्राइम मीटिंग को संबोधित करते एसपी भारत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पुलिस लाइंस सभागार में रविवार को एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। जिले में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेतावनी दी। साथ ही आईजी और डीआईजी द्वारा चलाए जा रहे प्रमुख अभियानों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। 
विज्ञापन


गोष्ठी में सबसे पहले सैनिक सम्मेलन कर उनके विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देंश दिया गया। कुशलता से बीते त्योहारों पर एसपी भारत सिंह यादव ने पुलिस वालों का पीठ भी थपथपाई। 
विज्ञापन


साथ ही पुलिस अधीक्ष्‍ाक ने चेतावनी दी कि अगर किसी के क्षेत्र में धर्मस्थलों से छेड़छाड़ की घटना हुई तो संबंधित दरोगा और एसओ पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण संबधित अधिकारी सात दिन के अंदर ही कर दें। यदि शिकायती पत्रों की समीक्षा में सात दिन से अधिक समय से जांच के लिए मामले को लंबित पाया गया तो संबधित थानाध्यक्ष पर कड़ी कार्रवाई कि जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच वर्षों से सक्रिय विभिन्न प्रकार के अपराधियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। इस दौरान समस्त क्षेत्रों के सीओ, एसएचओ, और दारोगा के साथ जिला शासकीय अधिवक्ता, एआरटीओ, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सहित तमाम लोग 
मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed