फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Shopkeepers raised a ruckus

दुकानदारों ने हंगामा मचाया

Wed, 24 Feb 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Wed, 24 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
कोठीभार क्षेत्र से किशोर के अपहरण मामले में एक टेलर मास्टर को हिरासत में लेने पर अन्य दुकानदारों ने विरोध में हंगामा शुरू कर दिया। विरोध बढ़ता देखकर पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ देने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।
विज्ञापन


12 वर्षीय नूर मोहम्मद तीन फरवरी को घर से लापता हो गया। घर वाले अपने स्तर से तलाश किए लेकिन कहीं नहीं पता चला। इस बीच बाहर कमाने गए नूर मोहम्मद के पिता फूल मोहम्मद भी घर पहुंच गए। खोजबीन के बाद घर वालों ने 10 फरवरी को कोठीभार थाने में तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई।
विज्ञापन


पुलिस व घर वाले तलाश कर रहे थे कि 17 फरवरी को नूर मोहम्मद के मामा के मोबाइल पर किसी ने फोन कर कहा कि नूर उसका एक हजार रुपये लिया है। उसे हर हाल में दे दे। जांच में पता चला कि फोन करने वाला बेलवा चौधरी निवासी रमेश गुप्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी थी कि नगर पुलिस चौकी के समीप टेलर्स का नाम सामने आया। मंगलवार दोपहर पुलिस जैसे ही टेलर मास्टर नौसाद को हिरासत में लिया अन्य दुकानदार हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि पुलिस बिना कारण के नौसाद को हिरासत में क्यों रखी है। पुलिस के इस आश्वासन पर कि पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा तो दुकानदार माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed