फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   second time theft

एक ही घर में फिर चोरी से दहशत

Fri, 30 Sep 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
second time theft
मकान के अंदर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
नौतनवा। महेंद्रनगर वार्ड में बुधवार की रात चोरों ने एक मकान में दो महीने में दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। छत के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुस गए। दो कमरों में रखे बैग और बॉक्सों में रखा नगदी, कपड़े बर्तन सहित कई अन्य सामान लेकर फरार हो गए। बीते पांच जुलाई को भी चोरों ने इसी घर में घुसकर लाखों के जेवर, नगदी, कपड़े और अन्य सामान लेकर चलते बने थे। 
विज्ञापन


मुहल्ले की मुख्य सड़क पर शैल गुप्ता का मकान हैं। उनके पति राधेश्याम गुप्ता का कुछ वर्षों पहले देहांत हो चुका हैं। बीती रात वह घर के एक कमरे में अपनी भतीजी के साथ सो रही थी। रात के ढाई बजे जब उनकी नींद खुली तो खिड़की से देखा कि घर के आंगन और कमरों की लाइट जल रही है। जब वह कमरे से बाहर जाने के लिए कुंडी खोलीं तो पता चला कि उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है।
विज्ञापन


किसी अनहोनी की आशंका में उन्होंने खिड़की से काफी देर तक आवाज लगाई। उसके बाद आसपड़ोस के लोग घर में घुसकर बाहर से लगी कुंडी को खोला। देखा कि पूरे घर की लाइट जल रही है और दो कमरों में सामान बिखरा पड़ा है। इसके साथ ही मेन गेट और छत का दरवाजा खुला है। उसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मकान की छत से लोहे का हथौड़ा और एक पुरानी शर्ट बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान मालकिन शैल गुप्ता ने बताया कि दो माह पहले भी घर में चोरी हुई थी। उस वक्त घर में कोई नहीं था। तब चोरों ने घर में रखा जेवर, नगदी, कपड़े और अन्य सामान उठा ले गए थे। अभी चोरों को पुलिस पकड़ भी नहीं पाई थी कि दूसरी घटना हो गई। जो कुछ बचा था उसे भी चोर उठा ले गए। इस घटना से वह दहशत में हैं। एसओ रामायण यादव कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed