फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sales tex deputy commissioner

सेल्स टैक्स के डिप्टी कमिश्नर को घेरा 

Fri, 27 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Fri, 27 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
sales tex deputy commissioner
सेल्स टैक्स डिप्टी कमिश्नर ने आइस्क्रीम फैक्ट्री में छापा मारा। - फोटो : अमर उजाला
 आइसक्रीम फैक्ट्री पर जांच करने गए सेल टैक्स के डिप्टी कमिश्नर के साथ वहां के कर्मचारियों से कहा सुनी के बाद घेर लिया नौबत हाथपाई तक आ गई। मुनीब ने अधिकारी के साथ गए सिपाही और चालक पर पांच हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती चौराहे पर रायल आइसक्रीम फैक्ट्री पर बृहस्पतिवार की सुबह डिप्टी कमिश्नर आशीष कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। वह चालक जयप्रकाश, सिपाही के साथ अंदर गए। फैक्ट्री के मैनेजर मशालुदीन ने पांच हजार रुपये कैश छीनने का आरोप लगाया। फैक्ट्री मालिक जफर खान उस समय गोरखपुर में थे उन्होंने छोटे भाई गोपाली को फैक्ट्री पर भेजा।
विज्ञापन


गोपाली की वहां डिप्टी कमिश्नर से कहा सुनी हो गई बात हाथापाई तक आ गई।  गोपाली ने 100 नंबर पर सूचना देकर कैश काउंटर से पांच हजार रुपए और चाभी छिनने का आरोप लगाया। मामला बिगड़ता देख  डिप्टी कमिश्नर का ड्राइवर जयप्रकाश फैक्ट्री से भाग कर थाने पहुंचा और घटना की  जानकारी एसओ रमाकर यादव को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच डिप्टी कमिश्नर ने घटना की जानकारी  सेल्स टैक्स  कमिश्नर आशीष मिश्रा को दी।  मौके पर पहुंचे कमिश्नर आशीष मिश्रा ने मामले  को सुलझाकर आइस फैक्टी का स्टोर रूम, कारीगर की संख्या वाषिक  बिक्री,  जनरेटर की क्षमता की जांच करते हुए आईस फैक्ट्री के मालिक जफर खान को 30 मई  तक 30 हजार टैक्स जमा करने का नोटिस दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed