{"_id":"589621a44f1c1b4a40e83589","slug":"russian-arrested-in-ndps","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ रूसी नागरिक भेजा गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस के साथ रूसी नागरिक भेजा गया जेल
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
चरस के साथ पकड़ा युवक।
- फोटो : अमर उजाला
सोनौली(महराजगंज)। सरहद पर जांच के दौरान एसएसबी ने रूसी नागरिक से आधा किलो चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसबी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। शुक्रवार की शाम सरहद के मेन गेट पर एसएसबी जवान नेपाल से आने वालों की जांच कर रहे थे।
उसी समय एक विदेशी नागरिक एक बैग के साथ पैदल ही भारत में जाने के लिए सीमा पर पहुंचा। उसे जवानों ने रोक कर तलाशी ली तो उसके बैग के निचले हिस्से में छिपा कर रखा चरस बरामद हुआ। उसका वजन 500 ग्राम निकला। पूछताछ में उसने अपना नाम सर्गई निवासी मास्को (रूस) बताया। उसने बताया कि वह चरस को पोखरा से खरीद कर दिल्ली ले जा रहा था। कोतवाल टीपी श्रीवास्तव ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए विदेशी नागरिक को जेल भेज दिया गया।