{"_id":"76cbb071731c471f41324dc786009963","slug":"ration-distribution-organically-7-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण में बवाल,7 जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन वितरण में बवाल,7 जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
अड्डा बाजार/रतनपुर। दोगहरा गांव में शनिवार दोपहर कोटेदार के राशन वितरण से नाराज कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पथराव में कई लोगों को चोटें आईं। दोनों पक्ष के 50 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई हुई है।
परसामलिक थाना क्षेत्र दोगहरा के कोटेदार नईमुल्लाह शनिवार को राशन वितरण कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान के इशारे पर कुछ लोगों वितरण करने से रोकने पहुंच गए। कोटेदार ने उनसे कारण पूछा तो वे विवाद पर उतर आये। कहासुनी के बीच हंगामा शुरू हो गया।
कुछ लोग कोटेदार के हाथ से रजिस्टर छीनने लगे। छीना झपटी में रजिस्टर फट गया। हंगामा बढ़ते ही उपभोक्ताओं में भगदड़ मच गई। अराजकतत्वों ने जमकर तांडव मचाया। आस-पड़ोस के घरों व दरवाजे पर खड़े वाहनों पर भी पथराव किया। करीब आधा घंटे तक चले ईट पत्थर के दौरान मैनुद्दीन, गीता, मुस्तकीम, मोहम्मद, हुसेन, नीतू, सुमित्रा आदि को चोटें आयी हैं। पथराव में घनश्याम के दरवाजे पर खड़े टेंपो का शीशा टूट गया।
विज्ञापन
हंगामा कर रहे लोगों ने गिरिजेश के दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर पर भी पथराव व तोड़ फोड़ की गई। मय फोर्स पहुंचे परसामलिक थानाध्यक्ष शशिभूषण मिश्र ने किसी तरह से बवाल को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। इस मामले में दोनो पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। परसामलिक थानाध्यक्ष शशिभूषण मिश्रा ने कहा कि, पुलिस मामले में दोनों पक्षों के करीब पचास लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है ।