फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rape with minor girl in nursery

बालिका के साथ दुष्कर्म 

Mon, 08 Aug 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
rape with minor girl in nursery
rape - फोटो : demo
महराजगंज। उसरहवा नर्सरी में दस वर्षीय बालिका के साथ साठ वर्षीय वृद्ध ने दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में  आया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पीड़ित बालिका के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने हालांकि मुकदमा दर्ज नहीं किया है, लेकिन आरोपी की तलाश में कई जगह छापेमारी की। इस घटना से आसपास के गांवों में दहशत की स्थिति है। घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के वन ग्राम उसरहवा नर्सरी में बृृहस्पतिवार को साठ वर्षीय व्यक्ति ने दस वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय लड़की के माता-पिता अपने रिश्तेदारी में गए थे। लड़की अपने घर के सामने बने मचान पर सोई थी। तभी गांव का एक व्यक्ति उसके माता-पिता को पूछते हुए घर में घुस गया। लड़की को मचान पर सोया देख उसकी दरिंदगी जाग गई। मचान पर चढ़कर लड़की के मुंह को बंद कर जबरन  दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


जाते-जाते मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी और मुंह न खोलने पर रुपये का लालच भी देता गया। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब वे शाम को घर पहुंचे। दो दिन तक मामले को मैनेज करने के लिए आरोपी की ओर से रुपये का लालच दिया जा रहा था। बात जब नहीं बनी तो लड़की के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी। पीड़ित बालिका के पिता का कहना है कि इस तरह की घटना आरोपी ने कई बार की है। लेकिन वह पैसे के बल पर छूट जाता है। उसके खिलाफ कोई मुंह भी नहीं खोलता है। आरोपी एक नेता का पिता बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed