{"_id":"58c2f7f24f1c1b8238dc4264","slug":"ranger-caught-5-pieces-wood","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग से पांच बोटा सागौन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाग से पांच बोटा सागौन बरामद
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
forest
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीपुर/फरेंदा। पुरंदरपुर थाना के एकमा निवासी एक व्यक्ति के घर के पास ही स्थित बाग से पांच बोटा सागौन बरामद हुआ है। मामले में वन टीम ने बरामद लकड़ी को कब्जे में लेकर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
लक्ष्मीपुर कस्बा से सटे पड़रहवां टोला निवासी अकबाल के घर के पास एक बाग है। शुक्रवार की भोर में ही किसी ने अकबाल के बाग में लकड़ी होने की जानकारी रेंजर लक्ष्मीपुर सरजू प्रसाद को दे दिया।जिस पर रेंजर ने अपनी टीम के साथ उक्त बाग में छापेमारी किया।
जहां से पांच बोटा सागौन की लकड़ी बरामद किया गया। बाग मालिक अकबाल से उक्त लकड़ी के बारे में पूछताछ की गई। लिहाजा लकड़ी को अवैध करार देते हुए वनटीम ने लकड़ी अपने कब्जा में ले लिया। जिसके साथ ही आरोपी अकबाल का स्वास्थ ठीक न होने की दशा में बरामद लकड़ी की कीमत का दो गुना प्रतिकर जमा कराकर छोड़ दिया गया। वहीं रेंजर लक्ष्मीपुर सरजू प्रसाद ने बताया कि लकड़ी रेंज पर लाकर वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बीती रात फरेंदा जंगल के सदर बीट से काट कर लाई गई लकड़ी जमुहरा गांव से कार में लादकर ले जाने की सूचना मुखबीर ने वन क्षेत्राधिकारी विनोद नायक को दी। वन विभाग की टीम लकड़ी ले जा रहे लोगों को रात में पकड़ने जा रही थी कि गाड़ी के हेडलाइट का फोकस देख कार से लकड़ी ले जा रहे लोग भागने लगे। वन विभाग की टीम ने गाड़ी का पीछा किया। करीब 2 किलोमीटर आगे डड़वार गांव के पास ओवरटेक कर रोका।
वन विभाग की टीम कार चालक दीन दयाल और कार को रेंज परिसर लाई। इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ वन विभाग की धारा 26 के तहत मुकदमा दर्ज किया। कार को सीज कर दिया गया। कारचालक दीनदयाल को 50000 रुपये जुर्माना जमा करा मुचलके पर छोड़ा गया। वन क्षेत्राधिकारी विनोद नायक ने बताया की बाकी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।