फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rampage on nursing home

गोरखपुर के डाक्टर को दिखाने को लेकर विवाद

Mon, 12 Sep 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
rampage on nursing home
मारपीट होने पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/फरेन्दा। आनंदनगर के नर्सिंग होम में गोरखपुर से आए डाक्टर को दिखाने को लेकर विवाद हो गया। लोगों ने  अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। अस्पताल के संचालक की तहरीर पर सपा नेता और उनके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम 7 बजे गोरखपुर से आए डा. गौरव सरीन मरीजों को देख रहे थे। अस्पताल के बाहर काफी भीड़ थी। अस्पताल में ही डेढ़ घंटे से सपा नेता अशोक यादव की पत्नी भी थी। उसी बीच कुछ लोग बिना नंबर के डाक्टर के चैंबर में चले गए। देर होने पर अशोक यादव की पत्नी भी चेंबर में चली गईं और बिना नंबर से देखने पर डाक्टर से विरोध जताया। आरोप लगाया जा रहा है कि सपा नेता की पत्नी के साथ नर्सिंग होम के स्टाफ ने अभद्रता करते हुए उनको चेंबर से निकाल दिया। कुछ देर बाद सपा नेता अशोक यादव अस्पताल पहुंचे और पूछताछ करने लगे। इसको लेकर बात बढ़ गई और अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया। 
विज्ञापन


अस्पताल संचालक कुमार चतुर्वेदी का आरोप है कि रात 9.30 बजे सपा नेता और उनके सहयोगी अस्पताल परिसर में आए और मारपीट करते हुए तोड़-फोड़ भी की। रात में ही थाने में तहरीर दे दी गई थी। सपा नेता ने भी थाने में तहरीर देकर देकर डा. गौरव सरीन और उनके सहयोगियों के खिलाफ महिला के साथ अभद्रता और धक्का देकर अस्पताल से बाहर करने का आरोप लगाया है। निरनाम पश्चिमी निवासी प्रमोद कन्नौजिया ने भी तहरीर दी है कि उनकी पत्नी के साथ गोरखपुर से आए डा. गौरव सरीन व अस्पताल के कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में हुए हंगामे के संबंध में अस्पताल संचालक अरुण कुमार चतुर्वेदी की तहरीर पर सपा नेता और उनके सहयोगियों पर मारपीट, गाली देना और तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष फरेंदा सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि अस्पताल संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सपा नेता की तहरीर मिली है। विवेचना कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed