फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   rampage in measurement of land

पैमाइश के दौरान बवाल, 12 लोग जख्मी

Fri, 24 Mar 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 24 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
rampage in measurement of land
गंभीर रूप से घायल ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश मिश्र को गोरखपुर ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज।कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़हरामीर गांव में खाद गड्ढ़ा जमीन की पैमाईश के दौरान भीषण मारपीट हो गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यही नहीं ग्राम प्रधान चन्द्र प्रकाश मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। वहीं पुलिस हालात पर नजर रखे हुए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस ने मारपीट के इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बड़हरामीर गांव में खाद गड्ढ़ा की जमीन की पैमाइश करने लेखपाल और कानून पहुंचे। इस जमीन को लेकर पहले से विवाद है। गांव के कुछ लोग इस जमीन का पट्टा होने की बात कह कब्जा जमा रखे है। पूर्व प्रधान द्वारा पट्टा किए जाने की बात कह गांव के कुछ लोग ग्राम प्रधान से विरोध जता रहे थे। ग्राम प्रधान ने इस बात की शिकायत एसडीएम सदर से भी किया था।
विज्ञापन


लेखपाल और कानूनगो जब गुरूवार को गांव में पहुंचे तो पैमाइश के दौरान ही एक पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद दोनो तरफ से ईट पत्थर खुब चला। गांव में कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। मारपीट की इस घटना में  ग्राम प्रधान समेत दर्जन भर लोग घायल हो गए। इस बीच किसी ने पुलिस को इत्तला किया। पुलिस के पहुंचने पर घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट की इस घटना में घायल प्रदीप, रामभवन, कुसमावती, रमावती और सवित्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावां अन्य लोग भी इस घटना में आंशिक रूप से घायल हुए है। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस को राकेश कुमार मिश्र की ओर से तहरीर दी गई है। जिसमें पूरी घटना का जिक्र करते हुए आरोपियों के नाम का उल्लेख किया गया है।


कोतवाल सदर श्रीकान्त राय कहना है कि तहरीर मिली है। घटना में शामिल 15 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे प्रकरण की जांच पडताल की जा रही है। मारपीट की घटना करने वालों की तलाश जारी है। जल्दी ही वे सभी गिरफ्त में होगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed