फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   raid in 4 medical shops

शहर में दवा की चार दुकानों पर छापेमारी की

Wed, 26 Oct 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
raid in 4 medical shops
आरोग्य मेडिकल स्टोर की जांच करते ड्रग इंस्पेक्टर अशोक कुमार। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। औषधि प्रशासन ने मंगलवार को नगर के दवा व्यवसायियों के वहां छापेमारी की। ड्रग इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नगर की तमाम दवा की दुकानों पर छापेमारी कर लाइसेंस, फार्मेसिस्ट और बिल के सत्यापन को प्रमुखता से देखा गया।
विज्ञापन


उसके अलावा दवा पर प्रिंट रेट से अधिक बेचने की आशंका में बिल की भी जांच की गई। उन्होंने बताया कि नगर के दामोदर औषधि भंडार, जिला अस्पताल के सामने आरोग्य मेडिकल स्टोर, महुअवां चौराहे पर शिवम मेडिकल स्टोर और भरत मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि सभी दुकानों पर बिल और लाइसेंस चेक किए गए। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दामोदर औषधि भंडार को छोड़कर तीन दुकानों पर क्रय-विक्रय रजिस्टर के अलावा वहां फार्मासिस्ट उपलब्ध नहीं थे।
विज्ञापन


शेड्यूल की दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। डीएम के निर्देश पर पूरे जिले में दवा की दुकानों पर छापेमारी की जाएगी।  उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता ने बताया कि एडीएम ने स्वयं जांच की। नगर में लोगों के बीच चर्चा का विषय है आखिर दवा के एक ही दुकान दामोदरा औषधि भंडार पर ही केवल एडीएम आरपी कश्यप जांच करने क्यो गये हुए थे। उन्होने कहा कि अगर दवा की दुकान चेक ही करना था तो उन्हें चारों दुकानों पर जाकर जांच करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed