फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protest in farenda tahseel

कोटेदार की मनमानी को लेकर फरेंदा तहसील में धरना  

Thu, 26 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Thu, 26 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
protest in farenda tahseel
protesr - फोटो : अमर उजाला
आपूर्ति विभाग के उदासीन रवैए और कोटेदारों की मनमानी के कारण फरेंदा तहसील के अनेक ग्राम वासियो को खाद्यान्न से वंचित होना पड़ रहा है। लोगों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता ने फरेंदा तहसील परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को पत्र भेजा। 
विज्ञापन


 फरेंदा तहसील परिसर में कांग्रेस नेता विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि क्षेत्र के सभी कोटेदार और आपूर्ति विभाग की मिली भगत से ग्रामीणों को खाद्यान्न से वंचित किया गया है। इसकी शिकायत करने के बाद जांच में मामला सही पाया गया था। इसमें कोटेदारों पर कार्रवाई भी हुई थी। ऐसे में डीएम से पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर कोटेदारों की मनमाने ढ़ंग से जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन


नागेंद्र शुक्ला ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार  गरीब और पात्र लोगों को राशन मुहैया कराने के लिए पात्र गृहस्थी कार्ड लाया गया है। लेकिन इसका संचालन कराने वाले कोटेदार शासन की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। पात्रों को यूनिट के अनुसार मिलने वाले राशन में कटौती कर उनको दिया जा रहा है जो क्षेत्र की भोली-भाली जनता बोल नहीं पा रही है। इस मनमानी में ग्राम प्रधान का भी हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविनाश प्रताप सिंह, मुन्नीलाल, धीरेंद्र यादव, विनोद जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव  ने अपने विचार रखे। इस दौरान उत्त्म प्रसाद यादव, सच्चिदानंद सिंह, शिवकुमार मिश्रा, नंदा यादव, भोला आदि    लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed