फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protest against cow killing

गौ हत्या पर मानव वध जैसे दंड का प्रावधान हो

Sat, 15 Oct 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
protest against cow killing
cow - फोटो : amarujala
महराजगंज। गौ प्रतिष्ठा भारत यात्रा के क्रम में शुक्रवार को भारतीय गौ क्रांति मंच के जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ ही राज्यपाल को पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने गौ को राष्ट्रमाता घोषित करने और गौ मंत्रालय बनवाने की मांग की।
विज्ञापन


मंच अध्यक्ष विद्यासागर ने कहा कि भारतीय परंपराओं में हमेशा ही गाय को माता के रूप में देखा गया है। जिसके माध्यम से मनुष्य को कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। उन्होंने कहा कि गाय की उपयोगिता को देखते हुए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को गाय संरक्षण के लिए विशेष व्यवस्था करनी चाहिए। गौ हत्या को मानव हत्या के समान दंड की  व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने अपने पांच सूत्रीय मांग में कहा कि गाय के गोबर को ईंधन के विविध प्रयोगों को बढ़ावा देना जरूरी है। 10 वर्ष तक के सभी बालक-बालिकाओं को भारतीय गाय का दूध उपलब्ध कराने के साथ ही गायों के लिए चारागाह की व्यवस्था कराने और गौ हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की। इस दौरान संतोष मिश्र, विद्यासागर, अशोक मिश्र, प्रभाकर पटेल, रमाशंकर  गुप्त जिला संघ चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed