फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Posted lineman killed in a road accident on contract

सड़क हादसे में संविदा पर तैनात लाइनमैन की मौत

Fri, 15 Jan 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Fri, 15 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
 विद्युत विभाग में संविदा पर तैनात लाइनमैन की जीप से कुचलने पर मौत हो गई। कुंईया कंचनपुर के पास बुधवार देर शाम हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद भाग रहे जीप चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। जीप भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बसंतपुर खुर्द निवासी बैजनाथ गौड़ नगरपालिका महराजगंज में संविदा लाइनमैन थे। बुधवार शाम वह ड्यूटी से घर के लिए निकले। कुईंया कंचनपुर के पास सवारी गाड़ी से उतरकर पैदल ही अपने घर के लिए निकले। कुछ ही दूरी पर वैदिक गुरुकुल स्कूल के पास तेज रफ्तार जीप चालक ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


 जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों व पुलिस की मदद से आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। भाग रहे जीप चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर जीप को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पूर्व में इस जगह पर ब्रेकर के वजह से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। चौकी प्रभारी अनिल यादव का कहना है कि घर वालों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जीप को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed