फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   police trying to arrest beo

दुष्कर्म के आरोपी बीईओ की गिरफ्तारी के प्रयास तेज

Thu, 28 Dec 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
police trying to arrest beo
रेप - फोटो : SELF
महराजगंज। खंड शिक्षा अधिकारी निचलौल पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म समेत धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी बीईओ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई। पुलिस उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर सकती है। 
विज्ञापन


एसओ श्यामदेउरवां रामपाल यादव ने बताया कि बीईओ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। परतावल चौकी इंचार्ज अनिल यादव समेत कई पुलिस कर्मी टीम में शामिल किए गए हैं। जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। इसके बाद पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक मामला 28 नवंबर का है। पीड़िता श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की खिलाड़ी है। बीईओ ने शिक्षा विभाग में नियुक्ति का झांसा देकर उससे रकम वसूल ली और नियुक्ति पत्र देने के लिए परतावल चौराहे पर बुलाया था। इसके बाद उसे कार में बैठाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वह कोर्ट चली गई। कोर्ट के आदेश पर 23 दिसंबर को बीईओ छनमन प्रसाद के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, दुष्कर्म, धोखाधड़ी का मुकदमा श्यामदेउरवां थाने में दर्ज हुआ। 

आरोपों के जवाब में बोले बीईओ
बीईओ छनमन प्रसाद ने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है। कुछ शिक्षकों का नाम लेकर बताया कि उन्हीं के इशारे पर मेरे खिलाफ साजिश रची गई है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।


वर्ष 2016 में भी बीईओ पर लगा था छेड़छाड़ का आरोप
चर्चा है कि वर्ष 2016 में बीईओ छनमन प्रसाद पर रसोइया चयन के मामले में एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। लेकिन इस मामले में सुलह समझौता हो गया था और मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। इस मामले को भी सुलझाने का प्रयास किया गया लेकिन, बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed