फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   police recovered wine, accused ranaway

छापेमारी में तीस लीटर कच्ची शराब बरामद

Thu, 28 Dec 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
police recovered wine, accused ranaway
wine2
नौतनवां। नौतनवां आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार की शाम पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव खालिकगढ़ के टोला सोनराडीह में कई घरों में छापेमारी कर तीस लीटर कच्ची शराब बरामद कर पांच महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


टीम का नेतृत्व कर रहे आबकारी इंस्पेक्टर संदीप नाथ त्रिपाठी ने बताया कि कुछ दिनों पहले ग्रामीण महिलाओं ने डीएम से गांव में कुछ लोगों द्वारा अवैध कच्ची शराब बेचे जाने की शिकायत की थी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर ग्रामीणों की निशानदेही पर अवैध शराब बेचने वाले लोगों के घरों पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन


इस दौरान तीस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। अवैध शराब बनाने की एक भट्ठी भी तोड़ दी गई। छापेमारी के दौरान सभी आरोपी फरार हो गए। इस मामले में गांव के महेंद्र, बिंदू, गोबरी, सिंदू, बिंद्रावती एवं जीलेवा सहित कुल छह लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। आबकारी टीम के सदस्य बृजगोपाल, अरविंद त्रिपाठी, दरोगा यादव, अनिल कुमार गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed