फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   police recovered wine

कच्ची शराब पकड़ी, 10 क्विंटल लहन नष्ट

Sun, 19 Feb 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 19 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
police recovered wine
शराब बनाने की दो भट्ठियां पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मीपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कच्ची शराब के खिलाफ अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 45 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसके साथ ही करीब दस क्विंटल लहन भी नष्ट की गई। हालांकि सभी आरोपी भागने में सफल रहे, लेकिन टीम ने दर्जनों भट्ठियां तोड़ते हुए दोबारा सख्त कार्रवाई का संकेत दिया।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक बसंत प्रसाद के नेतृत्व में विभाग की टीम ने शनिवार को पुरंदरपुर थाना के वन ग्राम अचलगढ़ में छापेमारी की। यहां रामराजी के घर से 25 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इसके बाद टीम ने इंद्रेश, शिवपूजन, राधेश्याम और भरत के घर भी छापेमारी की। यहां कच्ची शराब तो नहीं मिली लेकिन, करीब दस क्विंटल लहन बरामद हुई। टीम ने उसे वहीं नष्ट कर दिया और करीब दर्जन भर से अधिक भट्ठियां तोड़ डाली।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने पिपरा तहसीलदार में कई जगहों पर छापेमारी की। लेकिन कोई खास बरामदगी नहीं हुई। इसी क्रम में पुरंदरपुर थाना के ही जलालगढ़ में मिट्ठू के घर पर छापेमारी में टीम ने 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। टीम में कांस्टेबल दरोगा यादव, गेना सिंह, अरविंद कुमार त्रिपाठी व बृजगोपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed