{"_id":"572a4f5c4f1c1bc5325cd22b","slug":"police-reached-open-sashikala-murder-mystry","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशिकला हत्याकांड में खुलासे के करीब पहुंची पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शशिकला हत्याकांड में खुलासे के करीब पहुंची पुलिस
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शशिकला हत्याकांड का पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है। पुलिस जांच में अपने ही एक खास शख्स की ओर से तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या करने की बात सामने आ रही है। बीते रविवार को शशिकला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बंजरहा सोनबरसा के टोला फुलवरिया निवासी शशिकला जायसवाल की रविवार को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना की रात खाना खाने के बाद वह घर के बरामदे में सोई थी। कुछ दूरी पर उसके दोनों छोटे भाई राजवीर और लक्की सोए थे। रविवार की सुबह 5.30 बजे शशिकला की छोटी बहन कपड़े और बिस्तर पर खून देखकर चौंक गई थी।
शशिकला को वहां न देखकर उसने शोर मचाया तो घर के अन्य सदस्यों की भी नींद खुल गई। तलाश करने पर उसकी लाश घर से थोड़ी दूर स्थित पोखरे के पास मिली। गला रेतकर हत्या की गई थी। शव के पास कुछ ही दूरी पर लाश के पास हथियार भी बरामद हुआ था। मामले में पुलिस ने शशिकला की छोटी बहन और उसके पिता से गहन पूछताछ की थी।
विज्ञापन
पुलिस इस तथ्य पर पहुंची है कि तंत्र मंत्र के चक्कर में शशिकला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में घर वालों के तहरीर न देने और चौकीदार की ओर से मुकदमा दर्ज कराने पर ही कई तरह के सवाल उठने लगे थे कि उसके किसी अपने ने ही घटना को अंजाम दिया है।
शशिकला हत्याकांड का खुलासा पुलिस जल्द ही करेगी। जांच में बहुत हद तक पुलिस को क्लू मिल गए हैं। प्रथम दृष्टया तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच करने के बाद इस तथ्य पर पहुंची है कि किसी बहुत करीबी ने वारदात को अंजाम दिया है। -भारत सिंह, एसपी