फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   police arrested liquor bussinissman

शराब के धंधेबाज को पुलिस के हवाले किया    

Mon, 13 Jun 2016 12:04 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Mon, 13 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
police arrested liquor bussinissman
अवैध शराब का धंधेबाज पकड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला
कवलदह उर्फ सैलदह चौराहा पर पिछले आठ माह से चल रही शराब की अवैध धंधेबाजी का भंडाफोड़ तब हो गया, जब रविवार को करीब 12 बजे दुकान सजते ही ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि, पुलिस सूचना के चार घंटे बाद मौके पर पहुंच पाई। लेकिन गांव वाले आरोपियों को पुलिस को सौंपने के बाद ही माने। 
विज्ञापन


 पुरंदरपुर थाना के कवलदह उर्फ सैलदह चौराहा पर पिछले आठ माह से शराब की दुकान सजाई जा रही थी। इसके सेवन से तमाम लोगों की तबियत बिगड़ने पर गांववालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। कोई कार्रवाई न होने से गांववालों में आक्रोश था। रविवार को गांव के विरेंद्र्र, अखिलेश, इंद्रमन, अमरेश, सुदर्शन, पंकज और दिलीप सहित कई लोगों ने उसे पकड़ने का मन बना लिया।
विज्ञापन


रोज की तरह दुकान सजते ही घेरा बंदी कर सभी को दो पेटी शराब के साथ पकड़ लिया।  पूछताछ में आरोपियों की पहचान पुरंदरपुर थाना के ही सूरपार निवासी हरखू, अनिल के रूप में हुई। गांव वालों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाने के बजाए चार घंटे तक मामला मैनेज कराने की   कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला निपटने के बजाय उलझता देख गांववालों की जिद पर पुलिस बैकफुट पर आ गई। लिहाजा सूचना के बाद तीन किमी. की दूरी पर पुलिस चार घंटे मौके तक पहुंच पाई। शराब के साथ आरोपियों को पुलिस के हवाले करने के साथ ही गांववालों ने कार्रवाई करने की मांग की है। एसओ पुरंदरपुर चंद्रेश यादव ने  बताया कि मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जा रही है। शराब के जहरीले होने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed