फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   police arrested ‌fraud man

लाखों ठगने वाला आरोपी पकड़ा गया

Sun, 05 Jun 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sun, 05 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
police arrested fraud man
arresrested - फोटो : अमर उजाला
 कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकडंगा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाले एक ठग को पकड़कर चिउटहां चौकी के सुपुर्द कर दिया।  
विज्ञापन


  कोठीभार पुलिस ने ठग को अपनी गिरफ्त में लेकर थाने ले आई। शनिवार को थाने पहुंचकर लगभग दो सौ ग्रामीणों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सिंगापुर, बैंकाक, सऊदी अरब, दुबई, मस्कट, ओमान सहित अन्य देशों में भेजने के नाम पर गोरखपुर जनपद के झगहां थाना क्षेत्र की ग्राम सभा नेकवार, नई बाजार चौरी चौरा निवासी रमेश यादव नामक व्यक्ति ने लाखों रुपये लेने के बाद फर्जी वीजा और पासपोर्ट देकर फरार हो गया था। शुक्रवार की रात रमेश अपने कुछ साथियों के साथ लक्ष्मीपुर एकडंगा में ठहरा हुआ था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही लोगों ने उसे पकड़कर चिउटहां चौकी के सुपुर्द कर दिया इसके बाद कोठीभार पुलिस ने रमेश यादव को अपनी हिरासत में ले लिया। शनिवार की सुबह कोठीभार थाने पहुंचे ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकडंगा के शिवराज, राजकुमार, धनेस, धर्मेंद्र, पिंटू, संतोष, पप्पू  और उपेंद्र शर्मा तथा कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मुड़ेरा के राममूरत चौहान, गोविंद चौहान, राम भवन, राकेश, लालजी, प्रदीप, अक्षय, दर्शन, सन्नी, अखिलेश, राजन, राकेश, आनंद और महिपाल सहित सैकड़ों लोगों ने कोठीभार थाने में लिखित तहरीर देकर लाखों रुपये गबन का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी रमेश को हिरासत में ले लिया गया है पूछ-ताछ की जा रही है । आरोप सिद्ध होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed