फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   PMO seek report from health department

एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Mon, 04 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो   
अमर उजाला ब्यूरो    Updated Mon, 04 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
PMO seek report from health department
नर्सिंग होम में ऑपरेश्‍ान थियेटर का हाल।
महराजगंज। जिले में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड केंद्र और नर्सिंग होम संचालित होने की शिकायत का प्रधानमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। पीएमओ ने प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय से एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। पीएमओ से पत्र आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


सिसवा बाजार निवासी समाजसेवी कन्हैया लाल शर्मा ने प्रधानमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में कहा था कि जिले में बिना मानक को पूरा किए तमाम नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड संचालित हो रहे हैं। दूसरे के नाम पर मेडिकल प्रेक्टिस का लाइसेंस जारी कर दिया जा रहा है। इसके चलते गांव के लोग शोषण के शिकार हो रहे है। अल्ट्रासाउंड और नर्सिंग होम को अप्रशिक्षित लोग संचालित कर रहे हैं। शिकायत की गई है कि सीमा क्षेत्र में हरनाताड़ के नाम से कई नर्सिंग होम खुले हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में भारत सरकार के अवर सचिव मनोज कुमार झा ने महानिदेशलाय परिवार कल्याण को पत्र लिखकर एक हफ्ते में कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा है। इस पत्र के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में सीएमओ डॉ कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि चिकित्साधिकारियों को क्षेत्र में संचालित हो रहे सेंटरों की सूची भेजनी चाहिए। जिससे मानक विहीन सेंटरों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम सौम्या ने पहली बार किया था सीज  
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र में पहली बार अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र को 2014-15 में तत्कालीन डीएम सौम्या अग्रवाल ने सीज कर संचालक को जेल भेज दिया था। प्रदेश सरकार की तरफ से उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed