{"_id":"5a5d03094f1c1b61268b4988","slug":"people-offended-by-the-action-of-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की कार्रवाई से नाराज गांव के लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की कार्रवाई से नाराज गांव के लोगों ने लगाया जाम
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई से नाराज गांव के लोगों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नगर से सटे रमपुरवां गांव में बीते छह जनवरी को दो पक्षों के बीच जमीन संबंधी विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने सोमवार को महराजगंज-गोरखपुर मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि पुलिस ने विरोधी पक्ष के दबाव में आकर एक पक्ष पर एकतरफा कार्रवाई की। जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया, तब जाकर लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
रमपुरवां गांव की रहने वाली इंदू वर्मा पत्नी बैजनाथ वर्मा का पड़ोसी से जमीन संबंधी विवाद है। इस विवाद में बीते छह जनवरी को दोनों पक्ष के बीच मारपीट हो गई थी। पुलिस ने इंदू के परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दायित्व की इतिश्री कर दी। इंदू की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई कि विरोधियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए, लेकिन मुकदमा दर्ज करने के बजाय पुलिस खामोश रही। पुलिस की इस उदासीनता से नाराज होकर इंदू के परिवार के सदस्यों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर सोमवार को रोड जाम कर विरोध - प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि जमीन संबंधी विवाद में पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही चेतावनी दी कि इस मामले में विरोधियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उधर, जाम की सूचना मिलने पर सीओ सदर एमपी सिंह, नगर चौकी इंचार्ज समेत तमाम पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस को जाम समाप्त कराने में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। सीओ सदर ने लोगों को आश्वासन दिया कि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।