{"_id":"57ab7cef4f1c1b0445ee5307","slug":"pair-caught-with-cocaine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोकीन के साथ थाई दंपति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोकीन के साथ थाई दंपति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
काठमांडू पुलिस ने पकड़ा काोकीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली। मंगलवार सुबह काठमांडू पुलिस ने होटल में छापा मार कर थाई दंपति के पास साढ़े तीन किलोग्राम कोकीन बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बरामद कोकीन की कीमत 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि कोकिन सोनौली के रास्ते भारत ले जाने की योजना थी।
पुलिस डीएसपी केपी शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर काठमांडू के एक होटल में छापा मार कर दो लोगों के पास से 3.500 किलोग्राम उच्च क्वालिटी की कोकीन बरामद की गई है। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम वार्न केउपिकुल और रोजी टेलदो निवासी थाईलैंड बताया। पूछताछ में पता चला कि सड़क मार्ग से ही सोनौली बॉर्डर निकलने वाले थे और वहां से गोवा माल पहुंचाना था। थाई दंपति को जेल भेज दिया गया।
तस्करी का कपड़ा बरामद ः नौतनवा। कस्टम विभाग की सचल टीम ने बुधवार की दोपहर केवटलिया बॉर्डर पर नेपाली नंबर की बाइक से नेपाल भेजा जा रहा एक बोरा भारतीय कपड़ा बरामद किया है। इसकी कीमत दस हजार रुपये बताई जा रही है। बोरी में साड़ी और अन्य कपड़े बरामद हुए हैं। कस्टम ने बाइक सवार युवक अरघा निवासी राजेश पासवान को हिरासत में ले लिया है। कस्टम ने मंगलवार को भी बनैलिया चौराहे के समीप से बाइक से नेपाल भेजा जा रहा दस हजार का कपड़ा बरामद किया था। कस्टम इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि कपड़ा और बाइक सीज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।